Tuesday, October 20th, 2026

अमित शाह कन्याकुमारी में जनसभा को संबोधित करेंगे, आज चुनावी अभियान के लिए पहुंचेंगे केरल और तमिलनाडु

कन्याकुमारी
अमित शाह रविवार को चुनावी रैली की शुरुआत तमिलनाडु के कन्याकुमारी से करेंगे। कन्याकुमारी में अमित शाह एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज  को तमिलनाडु और केरल दौरे पर हैं। अमित शाह केरल और तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को मजबूती देने के लिए चुनावी रैलियां करेंगे। अमित शाह कन्याकुमारी में जनसभा को संबोधित दोपहर से पहले ही करेंगे। उसके बाद शाह सुचिंद्रम मंदिर जाएंगे। वहां पूजा-अर्चना करने के बाद अमित शाह बीजेपी के डोर टू डोर अभियान 'विजय संकल्प महासंपर्क' की शुरुआत करेंगे। जिसके लिए वो कन्याकुमारी के सुचिंद्रम टाउन जाएंगे।
 
बीजेपी के मुताबिक अमि शाह तिरूवनंतपुर भी जाएंगे, जहां वो 'केरल विजय यात्रा' के समापन समारोह शामिल होंगे और लोगों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा शाह दोनों राज्यों में कई जगह चुनावी रैली करेंगे। कन्याकुमारी वही सीट है जहां कांग्रेस के निवर्तमान सांसद की मौत के कारण खाली हुई है, जहां बीजेपी लोकसभा का उपचुनाव भी लड़ रही है।

अमित शाह के कार्यक्रम का शेड्यूल

जानकारी के मुताबिक अमित शाह कन्याकुमारी के सुचिंद्रम टाउन में कुछ देर रहने के बाद सुबह 11 बजे रोड शो करेंगे। उसके बाद साढ़े 12 बजे के आसपास कन्याकुमारी में उडुप्पी होटल में कार्यकर्ता सभा की एक बैठक में हिस्सा लेंगे। कार्यकर्ता सभा में शामिल होने के बाद अमित शाह तमिलनाडु से केरल के लिए रवाना हो जाएंगे।

अमित शाह शाम 4 से 5 बजे के बीच केरल के त्रिवेंद्रपुरम में श्री रामकृष्ण मठ जाएंगे। इसके बाद अमित शाह शाम 6 बजे पार्टी की केरल विजय यात्रा में हिस्सा लेंगे। उसके बाद अमित शाह यहां शणकुमुखम बीच पर लोगों को संबोधित करेंगे। तमिलनाडु में बीजेपी अन्नाद्रमुक के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। तमिलनाडु में विधानसभा की कुल 234 सीटे हैं।
 

 

#अमित शाह

Source : Agency

पाठको की राय